महाशिवरात्रि में डीजे बजाने पर कार्रवाई : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक हुई. बैठक में मंदिरों/ शिवालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था से लेकर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही डीजे पर प्रतिबंध लगाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

सीवान. सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक हुई. बैठक में मंदिरों/ शिवालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था से लेकर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही डीजे पर प्रतिबंध लगाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया. साथ हीं इसका अनुपालन नहीं करने वाले डीजे संचालकों पर कार्रवाई की बात कही गई. अनुमंडल प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण की तरीके से पर्व मनाने की अपील की. एसडीओ ने कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. एसडीओ ने की बैठक प्रतिनिधि,महाराजगंज. महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ अनीता सिन्हा ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.एसडीओ ने कहा कि डीजे पर पुरी तरह प्रतिबंध रहेगा. साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत को दी गई.शिवबारात अवधि तक बिजली बंद रहेगी. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अमन ने कहा कि सभी चौंक चौराहे पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी.पश्चिमारी मठ पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. जगह -जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम रहेगी. अग्निशमन वाहन भी मौजूद रहेंगे.बैठक में बीडीओ बिन्दु कुमार, सीओ जितेन्द्र कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुमीत कुमार सिंह,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा बी एन सिन्हा,सुप्रीया जायसवाल, हरिशंकर आशीष, हरिशंकर आशीष,डा त्रिपुरारी शरण सिंह,अजय कुमार सिंह,अभय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन