अभाविप के स्थापना दिवस पर सीवान में निकली मैराथन दौड़

मैराथन दौड़ के बाद प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
सीवान में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। सैकड़ों युवाओं ने स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
प्रतिनिधि,सीवान. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सीवान इकाई द्वारा 78वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता की शुरुआत राजेंद्र स्टेडियम से हुई और समापन वी.एम.एच.ई. विद्यालय के पास हुआ. इस मैराथन में जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक भारत के निर्माण का संदेश दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर किया गया. वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है.राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर आयोजित यह मैराथन युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का प्रयास है. अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता ने कहा कि परिषद का हर कार्य समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरित है. यदि आज का युवा स्वस्थ और जागरूक होगा तो देश का भविष्य सशक्त बनेगा. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार बंटी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और सोनू कुमार ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं. कार्यक्रम में वेद प्रकाश चौहान, गोलू दुबे, हर्ष राज,अंशु कुमारी, राहुल कुमार, हर्ष कुमार, अमन कुमार, आर्यन उपाध्याय सहित परिषद के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










