आपसी रंजिश में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 04 Oct 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी रंजिश में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुआ नहर के समीप शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृत शिक्षक भरत मांझी (42 वर्ष) दरौंदा थाना क्षेत्र के शेरपुर के निवासी थे और दरौंदा प्रखंड के ढेबर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थे. घटना को आपसी रंजिश में अंजाम देने की बात बतायी जा रही है.

विज्ञापन

महाराजगंज/दरौंदा. महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुआ नहर के समीप शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृत शिक्षक भरत मांझी (42 वर्ष) दरौंदा थाना क्षेत्र के शेरपुर के निवासी थे और दरौंदा प्रखंड के ढेबर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थे. घटना को आपसी रंजिश में अंजाम देने की बात बतायी जा रही है. बताया जाता है कि भरत मांझी शुक्रवार को स्कूल से शिक्षण कार्य करने के बाद महाराजगंज में बाजार कर शाम करीब सात बजे अपने घर शेरपुर आ रहे थे. इस बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुआ नहर के समीप उन्हें गोली मार दी. गोली की आवाज सुन वहां पर अफरातफरी का माहौल बन. लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच अपराधी भी घटनास्थल से फरार हो गये. उधर, गोली लगने के बाद शिक्षक सड़क पर तपड़ते रहे. शरीर से अधिक रक्तस्राव होने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना महाराजगंज पुलिस को दी. इसके बाद महाराजगंज थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. घटना के बाद शिक्षक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन