27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जल्द पक्का पुल निर्माण की जगी उम्मीद

स्थल निरीक्षण व मिट्टी जांच की प्रक्रिया शुरू यूपी सरकार बनवायेगी यह पुल दरौली : यूपी बिहार को जोड़ने वाला घाघरा नदी पर पक्का पुल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थल निरीक्षण व मिट्टी जांच की प्रक्रिया शुरू होते ही दोनों प्रदेशों के लोगों में हलचल शुरू होने लगी़ यह पुल बन जाने […]

स्थल निरीक्षण व मिट्टी जांच की प्रक्रिया शुरू
यूपी सरकार बनवायेगी यह पुल
दरौली : यूपी बिहार को जोड़ने वाला घाघरा नदी पर पक्का पुल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थल निरीक्षण व मिट्टी जांच की प्रक्रिया शुरू होते ही दोनों प्रदेशों के लोगों में हलचल शुरू होने लगी़ यह पुल बन जाने पर दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाके के लोगों के बीच दूरियां काफी कम हो जायेंगी.
बिहार सरकार से स्थानीय लोगों ने कई बार गुहार लगायी व मुख्यमंत्री को 2010 में 250 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा गया. इसके आलोक में बिहार सरकार द्वारा 19 दिसंबर, 2011 को दरौली में स्थल का निरीक्षण भी किया गया़ उस समय पुल की अनुमानित लागत 80 करोड़ 50 लाख बतायी गयी . फिर एक बार 23 जून, 2012 को सर्वे कराया गया. उस समय लागत 95 करोड़ आंकी गयी.
यह राज्य सरकार के यहां विचाराधीन था. इस बीच यूपी सरकार द्वारा 2007 में पहली बार दरौली- खरीद के बीच पीपा पुल का निर्माण कराया गया़ तभी से दोनों तरफ के लोगों के बीच पक्का पुल की आस जग गयी. यूपी सरकार ने पक्का पुल बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य योजना के अंतर्गत यूपी के बलिया व बिहार की दरौली घाघरा नदी पर पक्का पुल बनाने के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी है़ पक्का पुल बनाने के लिए यूपी के पशुधन विकास मंत्री मो जियायुल हक रिजवी द्वारा बार-बार पहल पर सरकार द्वारा पक्का पुल पास कर दिया गया़
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सिकंदपुर आगमन पर लोगों के तरफ से श्री रिजवी द्वारा पक्के पुल की मांग की गयी थी़ वहीं, स्थल निरीक्षण व मिट्टी जांच के बाद यह सुनिश्चित हो गया कि अब बहुत जल्द दरौली से सिकंदरपुर के लिए रास्ता सुगम हो जायेगा़
क्या होगा फायदा : पीपा पुल होने की स्थिति में भारी वाहनों को छोड़ लगभग सभी वाहन बिहार से यूपी आ-जा सकते थे. इससे छोटा-मोटा व्यापार भी शुरू हो चुका था़ वहीं, जब यह पक्का पुल बन जायेगा, तो बड़े वाहन भी आसानी से बिहार के दरौली से यूपी के बलिया, सिकंदरपुर आदि जगहों पर आ-जा सकेंगे़ दोनों प्रदेशों के लोगों में नये रिश्ते जोड़ने में भी आसानी होगी और व्यापार भी बढ़ेगा़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें