सीवान : घाघरा नदी में शनिवार को नाव पलटने से तीन महिलाएं डूब गयीं. नाव पर दरौली प्रखंड के मेल्हनी गांव की सात महिलाएं सवार थीं. हादसे में डूबी तीनों महिलाओं की गोताखोर तलाश कर रहे हैं. ये महिलाएं नाव से यूपी के बलिया जिले के खरीद गांव की ओर जलावन की लकड़ी चुनने के लिए जा रही थीं.
Advertisement
घाघरा में नाव पलटने से तीन महिलाएं डूबीं
सीवान : घाघरा नदी में शनिवार को नाव पलटने से तीन महिलाएं डूब गयीं. नाव पर दरौली प्रखंड के मेल्हनी गांव की सात महिलाएं सवार थीं. हादसे में डूबी तीनों महिलाओं की गोताखोर तलाश कर रहे हैं. ये महिलाएं नाव से यूपी के बलिया जिले के खरीद गांव की ओर जलावन की लकड़ी चुनने के […]
मेल्हनी गांव की किशोरी समेत सात महिलाएं नाव से सुबह साढ़े ग्यारह बजे निकली थीं. ग्रामीणों के मुताबिक नाव महिलाएं ही चला रही थीं. ये महिलाएं प्रत्येक दिन जलावन की लकड़ी चुनने के लिए नाव से बलिया जिले की तरफ जाती थीं. नाव पर रामप्रवेश राम की पत्नी राजकुमारी देवी (40) व बेटी संगीता कुमारी (14) के अलावा विश्वनाथ राम की बेटी अन्नु कुमारी (13), कमलदेव राम की पत्नी मनसा देवी (42), भोला राम की पत्नी सोनिया देवी (42), शिव कुमार राम की बेटी पूनम कुमारी
(19), ललिता देवी 40 पति स्व विश्वनाथ राम सवार थीं. नदी के बीच में नाव पलट गयी, जिससे अन्नु, राजकुमारी व मनसा देवी डूब गयीं. तीनों का पता नहीं चल पाया था. अन्य महिलाओं को वहां मछली मार रहे मछुआरों ने निकाल लिया. हादसे की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों के अलावा गोताखोर टीम को दी. शाम तक गोताखोर की टीम महिलाओं की तलाश कर रही थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement