मैट्रिक की परीक्षा में 773 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक की परीक्षा में  773 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा हुई. गणित के प्रश्नपत्र में कुल 138 सवाल पूछे गए थे, जिसमें एक अंक के सौ सवाल, दो अंक के 30 सवाल व पांच अंक के आठ सवाल थे. इसमें 69 सवालों का हल परीक्षार्थियों को करना था, जिसका योग 100 अंक का था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा हुई. गणित के प्रश्नपत्र में कुल 138 सवाल पूछे गए थे, जिसमें एक अंक के सौ सवाल, दो अंक के 30 सवाल व पांच अंक के आठ सवाल थे. इसमें 69 सवालों का हल परीक्षार्थियों को करना था, जिसका योग 100 अंक का था. प्रश्नपत्र में जिस चैप्टर से सवाल पूछे गए थे, उसमें हाइट एंड डिस्टेंस, ट्रिग्नोमेट्री, अलजेब्रा, रियल नंबर, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री, सांख्यिकी, प्रोबेबिलिटी व मेन्सुरेशन प्रमुख था. उर्दू मध्य विद्यालय हरिहांस के शिक्षक मुर्तुजा अली ने बताया कि गणित विषय के प्रश्न पत्र न आसान था न कठिन. परंतु वहीं छात्र अच्छा स्कोरिंग कर पायेगा, जिसकी समझ अच्छी होगी.परीक्षा देकर बाहर निकली चुलबुली कुमारी, आर्यन कुमार, रवि तनेजा, अजय यादव, अनिमेश गिरि, आनंद तोमर व मो अब्बास ने बताया कि दीर्घ उत्तरीय सवालों को हल करने में थोड़ी परेशानी हुई. पाइथागोरस का प्रमेय भी पूछा गया था, जिसकी आने की संभावना पहले से थी. निर्देशांक ज्यामिति व क्षेत्रमिति का सवाल थोड़ा कठिन था. मैट्रिक वार्षिक परीक्षा दूसरे दिन बुधवार को 53 परीक्षा केंद्रों पर दाे पालियों में आयोजित की गई. परीक्षा के दौरान दोनों पाली से एक भी निष्कासन की सूचना नहीं थी. दोनों पालियों की परीक्षा में 773 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में आवंटन 26789 था. जबकि उपस्थित 26364 था. वहीं अनुपस्थिति 425 थे. वहीं दूसरी पाली में 27143 आवंटन था जबकि उपस्थिती 26795 था. वही अनुपस्थिति 348 थे. इसके पूर्व परीक्षा को लेकर सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं जुटने लगे थे. केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारियों द्वारा एक-एक कर सभी परीक्षार्थियों की जांच कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश कराया गया. नकल विहीन परीक्षा को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के अलावा महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा, एसडीपीओ अमन सहित अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन