27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

640 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

640 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई रघुनाथपुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने प्रखंड के 640 लोगो पर निरोधत्मक कार्रवाई की है़ थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेवारी है़. इस दौरान इन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि ये संख्या बढ़ […]

640 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई रघुनाथपुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने प्रखंड के 640 लोगो पर निरोधत्मक कार्रवाई की है़ थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेवारी है़. इस दौरान इन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि ये संख्या बढ़ भी सकती है़प्रशासन ने की बूथों की पहचानकुल बूथ 226, जिसमें छह सहायक बूथरघुनाथपुर. पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन ने प्रखंड की सभी 16 पंचायतों के 226 बूथों से संवेदनषील, अतिसंवेदनशील व सामान्य बूथों को चिह्नित कर सूची जारी कर दी है़ उक्त जानकारी आरओ सह बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय ने बताया कि रघुनाथपुर, आंदर व एमएच नगर थाने के सहयोग से पूर्व के चुनावों के दौरान हुए फायरिंग, बूथ कैप्चरिंग, हिंसा, कमजोर वर्ग से संबंधित क्षेत्र, दबंग लोगों के क्षेत्र आदि के आधार पर बूथों को चिह्नित किया गया़ उन्होंने बताया कि रघुनाथपुर प्रखंड में कुल 226 बूथ हैं, जिनमें छह सहायक बूथ भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि संवेदनशील बूथों में बूथ संख्या 28 से 32, 40 से 46, 52 से 57, 105 से 126, 137 से 138, 141 से 148, 164 से 172, 174 से 176 सहित कुल 62 बूथ है़ं वहीं, अतिसंवेदनशील बूथों की सूची में बूथ संख्या 1 से 8, 47 से 51, 58 से 104, 127 से 136, 139 से 140, 149 से 163, 173 व 177 से 226 सहित कुल 139 बूथ हैं. सामान्य बूथो की सूची में बूथ संख्या 9 से 27 और 33 से 39 को शामिल किया गया है़ इस दौरान बूथ संख्या 26क, 43क, 134क, 139क 88क व 162क को सहायक बूथ बनाया गया है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें