सीवान में दिव्यांगता जांच शिविर, 74 बच्चों की हुई जांच; 22 को सहायक उपकरण के लिए किया गया चिन्हित

Updated:
विज्ञापन

शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते बीईओ व बीएओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हसनपुरा के बीआरसी केंद्र में आयोजित दिव्यांगता जांच शिविर में 74 बच्चों की जांच हुई, जिसमें 22 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिन्हित किया गया।

विज्ञापन

Siwan News : हसनपुरा प्रखंड के सहुली स्थित बीआरसी केंद्र परिसर में मंगलवार को बिहार शिक्षा परियोजना, समग्र शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बीईओ कुमार अभिषेक और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

74 बच्चे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे

शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से कुल 74 दिव्यांग बच्चे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड और फोटो के साथ पहुंचे. जिला सिविल मेडिकल टीम के चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य और दिव्यांगता से संबंधित जांच की. जांच के दौरान पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी की गयी.

22 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए किया गया चिन्हित

जांच के बाद 22 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि चयनित बच्चों को शीघ्र ही आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा. इससे बच्चों को पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

18 बच्चों के प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी

शिविर में जांच के बाद 18 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गयी. अधिकारियों के अनुसार प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड मिलने से बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी.

चिकित्सकों की टीम ने की बच्चों की जांच

साधन सेवी उमेश कुमार यादव एवं सुनील कुमार ने बताया कि शिविर में चिकित्सक डॉ. मुबारक अली, डॉ. दीपिका कुमारी, डॉ. अक्षय लाल सिंह और डॉ. सुनील ने बच्चों की जांच की. चिकित्सकों ने बच्चों की दिव्यांगता की स्थिति का आकलन कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की.

अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक रहे मौजूद

मौके पर डाटा ऑपरेटर विकास कुमार, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, मोहम्मद यूसुफ सहित अक्षय कुमार, मधु कुमारी, यशु कुमार, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार और कन्हैया कुमार मौजूद रहे. शिविर में दर्जनों बच्चे, उनके अभिभावक और शिक्षक भी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन