18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वज्ञिानानंद में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी

विज्ञानानंद में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी फोटो 17 -माल्यार्पण करते निदेशक सीवान. विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय चनउर में देश के महान संत धर्मगुरु एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता, क्विज, पेंटिग, कविता एवं निबंध लेखन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक विलास गिरि […]

विज्ञानानंद में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी फोटो 17 -माल्यार्पण करते निदेशक सीवान. विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय चनउर में देश के महान संत धर्मगुरु एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता, क्विज, पेंटिग, कविता एवं निबंध लेखन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक विलास गिरि द्वारा तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने संगीत शिक्षक विकास कुमार के सान्धिय में विवेकानंद की जीवनी पर सम्मान गीत गाये. शत्रुघ्न कुमार पांडे ने विवेकानंद की जीवनी पर भावपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया. छात्र-छात्राओं में गौरव कुमार, आकृति कुमारी, गोलू सिंह, प्रशांत, आशुतोष तथा स्वर्णिमा ने भाषण पेश किये. मंच संचालन कक्षा 10 के गौरव कुमार ने किया. मौके पर शिक्षक कमलेश्वर प्रसाद, दिनेश प्रसाद, विजय दूबे, आशुतोष मिश्रा, प्रकाश दूबे, उमेश चंद्र द्विवेदी, ईश्वर नाथ पांडे, फुलमती सिंह, दीपक पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं कन्यादान समागम में अखिल भारतीय चित्रेश समाज द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. मौके पर डाॅ अमित कुमार, अभिनव कुमार रानू, अमरनाथ श्रीवास्तव, मनीष कुमार वर्मा, राजेश तिवारी, राजेश तिवारी, अनील श्रीवास्तव, प्रो अवधेश शर्मा उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें