जनता दरबार लगायेंगी विधायक दरौंदा . दरौंदा की नवनिर्वाचित विधायक कविता सिंह ने कहा कि वे जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए क्षेत्र में जनता दरबार आयोजित करेंगी़ उन्होंने दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने की बात कही. उन्होंने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी के प्रति आभार प्रकट करते हए कहा कि उनसे मुलाकात कर सामान्य शिक्षा के लिए बिहार के सभी सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण किये जाने की मांग की है़ उन्होंने घर-घर में शिक्षा का दीप जलाने का संकल्प करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओ का लाभ हर नागरिक को मिले इसके लिए वे ठोस प्रयास करेंगी़ डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर किया माल्यार्पणदरौंदा़ प्रखंड मुख्यालय के परिसर में गुरुवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. माल्यार्पण करने वालों में प्रखंड प्रमुख रीता देवी, बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार चौधरी, मुखिया पारसनाथ सिंह कुशवाहा, विनय सिंह, मुन्ना यादव, अनिता देवी आदि शामिल हैं.
BREAKING NEWS
जनता दरबार लगायेंगी विधायक
जनता दरबार लगायेंगी विधायक दरौंदा . दरौंदा की नवनिर्वाचित विधायक कविता सिंह ने कहा कि वे जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए क्षेत्र में जनता दरबार आयोजित करेंगी़ उन्होंने दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने की बात कही. उन्होंने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement