35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जनाक्रोश सभा आज

सीवान: विश्वासघात के खिलाफ भाजपा द्वारा शनिवार को प्रस्तावित जनाक्रोश सभा की नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पूरी तैयारी कर ली गयी है. भाजपा के शीर्ष नेताओं के आगमन को लेकर जहां गांधी मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है, वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान तक पहुंचने वाले सभी मार्गो को तोरणद्वारों से […]

सीवान: विश्वासघात के खिलाफ भाजपा द्वारा शनिवार को प्रस्तावित जनाक्रोश सभा की नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पूरी तैयारी कर ली गयी है. भाजपा के शीर्ष नेताओं के आगमन को लेकर जहां गांधी मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है, वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान तक पहुंचने वाले सभी मार्गो को तोरणद्वारों से सजा दिया गया है. नगर के सभी भवनों, बिजली के खंभों आदि पर भाजपा के झंडे व पोस्टर लहरा रहे हैं. सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पिछले एक माह से गांव-गांव में घूम कर प्रचार- प्रसार भी कर रहे हैं. सम्मेलन को लेकर समर्थकों में उत्साह है. विधान पार्षद मनोज सिंह ने कहा कि सीवान में भाजपा की विश्वासघात के खिलाफ जनाक्रोश सभा ऐतिहासिक होगी. भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, जिलाध्यक्ष प्रो अभिमन्यु कुमार सिंह व नगर उपाध्यक्ष कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, अतिपिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा चौहान, रघुनाथपुर के भाजपा विधायक विक्रम कुंवर, जीरादेई विधायक आशा देवी, गोरेयाकोठी विधायक भूमेंद्र नारायण सिंह उर्फ चुन्नू बाबू व दरौली विधायक रामायण मांझी आदि ने बताया कि सरकार ने भाजपा व प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है. शनिवार को इसी मुद्दे पर भाजपा सरकार की पोल खोलेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू को धूल चटायेगी. उन्होंने बताया कि गांधी मैदान में आयोजित विश्वासघात सभा में बिहार प्रदेश के सभी पूर्व मंत्री, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और अन्य कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे, जिनमें रविशंकर सिंह, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण, सीपी ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय प्रमुख हैं. इनके अतिरिक्त और भी कई विधायक व विधान पार्षद इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहुंचेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें