51 सौ महिलाओं ने निकाली कलशयात्राभक्तों द्वारा निकाली गयी आकर्षक झांकियां फोटो- 20 कलश यात्रा में शामिल महिलाएं तरवारा . जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के परिसर में आयोजित श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की कलशयात्रा रविवार की सुबह निकाली गयी,जिसमें 51 सौ महिलाएं शामिल हुईं. कलशयात्रा रामजानकी मंदिर परिसर से जल भर कर भरतपुरा हकमा गांव होते हुए तरवारा बाजार का भ्रमण कर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचीं. कलशयात्रा का नेतृत्व अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा तरवारा के सदस्य कर रहे थे. कलशयात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं. यज्ञ स्थल पर प्रत्येक दिन सुबह में सात बजे से हवन यज्ञ होगा तथा शाम छह बजे से प्रज्ञा पुराण कथा शांतिकुंज हरिद्वार से आये हुए संतों कही जायेगी. मौके पर मनंजय सिंह, डॉ सुरेंद्र प्रसाद, ब्रजकिशोर सिंह, अमरनाथ सिंह, कन्हैया गिरि, डॉ भरत प्रसाद, हरेंद्र सिंह, पृथ्वी नाथ सिंह, चंद्रमा शर्मा उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा व 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
51 सौ महिलाओं ने निकाली कलशयात्राभक्तों द्वारा निकाली गयी आकर्षक झांकियां फोटो- 20 कलश यात्रा में शामिल महिलाएं तरवारा . जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के परिसर में आयोजित श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की कलशयात्रा रविवार की सुबह निकाली गयी,जिसमें 51 सौ महिलाएं शामिल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement