28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी भाजपा

नौतन . पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता दसई चौधरी ने कहा कि देश के बड़े लोकतांत्रिक दल के रूप में भाजपा कीर्तिमान बनाने जा रही है. अब तक पार्टी के सदस्यता अभियान के बदौलत आठ करोड़ से अधिक सदस्य बन चुके हैं. जिस दिन 11 करोड़ पार्टी के सदस्य बन जायेंगे, उस दिन […]

नौतन . पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता दसई चौधरी ने कहा कि देश के बड़े लोकतांत्रिक दल के रूप में भाजपा कीर्तिमान बनाने जा रही है. अब तक पार्टी के सदस्यता अभियान के बदौलत आठ करोड़ से अधिक सदस्य बन चुके हैं. जिस दिन 11 करोड़ पार्टी के सदस्य बन जायेंगे, उस दिन यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन जायेगी. प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश का चतुर्मुखी विकास के लिए तत्पर है. पार्टी नेता राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू ने कहा कि सभी वर्ग के लोग पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं. समारोह में मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम राय,रामाश्रय पाठक,विश्वकर्मा चौहान,विनोद तिवारी,सरोज सिंह,पिंटु सिंह, हैपी यादव आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें