डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने की सदस्यता ग्रहणफोटो- 13 सदस्यता अभियान में शामिल प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेयसीवान: नगर के वार्ड नंबर 19 के नाया बाजार पोखरा पर भाजपा के सदस्यता अभियान चलायी गई. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. यह अभियान भाजपा नेत्री व पूर्व चेयर मैन अनुराधा गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए लोग काफी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है. बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनेगी. जो बिहार कर विकास करेगी. इस मौके पर जिला प्रदीप कुमार रोज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बॉक्सजदयू में चल रही है कुरसी की लड़ाईबड़हरिया (सीवान): पूरे देश में भाजपा का शासन है व अब प्रदेश जनता सुशासन की सरकार बनायेगी. भाजपा कार्यकर्ता घर – घर जाकर सामूहिक रूप से भाजपा का सदस्य बना रहे हैं. 25 लाख से अधिक भाजपा के सदस्य हो गये हैं. बिहार की जनता आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेगी. जो एक सुशासन की सरकार होगी. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने सदस्यता अभियान के भाजपा अति पिछड़ा मंच के जिला उपाध्यक्ष सह बड़हरिया सदर के मुखिया सुनील कुमार व किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल गिरि के आवास पर मोबाइल से सदस्य बनाने के अवसर पर कही. इस अवसर पर किसान मोरचा जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार, संजय पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र पटेल, पिंटू कुमार, डा. सच्चिदानंद गिरि, राजेश गिरि, रमेश वर्मा, मुन्ना गिरि, शंकर सोनी, मनोज पंडि़त, सवालिया अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे.
BREAKING NEWS
बिहार में बनेगी भाजपा की मजबूत सरकार: मंगल पांडेय
डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने की सदस्यता ग्रहणफोटो- 13 सदस्यता अभियान में शामिल प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेयसीवान: नगर के वार्ड नंबर 19 के नाया बाजार पोखरा पर भाजपा के सदस्यता अभियान चलायी गई. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. यह अभियान भाजपा नेत्री व पूर्व चेयर मैन अनुराधा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement