27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजद ने की बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

भगवानपुर/महाराजगंज. अनुमंडल के भगवानपुर प्रखंड के बड़का गांव उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.अध्यक्षता भगवानपुर के राजद प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रसाद ने की. बैठक में बूथ लेबल पर क मेटी बनाने व संगठन को धारदार बनाने पर चर्चा की गयी. बिहार प्रदेश राजद के महासचिव अरविंद गुप्ता ने कहा कि […]

भगवानपुर/महाराजगंज. अनुमंडल के भगवानपुर प्रखंड के बड़का गांव उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.अध्यक्षता भगवानपुर के राजद प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रसाद ने की. बैठक में बूथ लेबल पर क मेटी बनाने व संगठन को धारदार बनाने पर चर्चा की गयी. बिहार प्रदेश राजद के महासचिव अरविंद गुप्ता ने कहा कि महागंठबंधन की उपलब्धियों के सहारे पर भाजपा को शिकस्त देनी है. भाजपा के झूठे वादा को उजागर करना है. जिला महासचिव अमरेंद्र कुमार राठौर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा.मौके पर महाराजगंज प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, अशोक राय, भगवान सिंह कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, महावीर प्रसाद, कवि जी, शिव पूजन शर्मा, हजारी प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें