20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Aug 2024 9:19 PM
शुक्रवार की देर रात पुलिस ने सहदौली के पास से एक स्कॉर्पियो से 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत चार से पांच लाख रूपये बतायी जा रही है.
संवाददाता, दरौंदा. शुक्रवार की देर रात पुलिस ने सहदौली के पास से एक स्कॉर्पियो से 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत चार से पांच लाख रूपये बतायी जा रही है. पुलिस ने गांजा तस्कर चकरी रसूलपुर निवासी रवि कुमार को भी गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि थानाध्यक्ष छोटन कुमार को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि सहदौली की तरफ से गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष ने सहदौली के समीप 112 पुलिस गश्ती टीम को इसकी जानकारी दी. इस बीच स्कॉर्पियो को आते देख पुलिस ने गाड़ी को रोक दिया. ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि गाड़ी में सवार गांजा तस्कर गाड़ी से उतर कर भागने लगा. पुलिस गांजा तस्कर को कुछ दूर खदेड़ कर पकड़ी तब तक मौका पाकर गाड़ी चालक अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला. तलाशी में गाड़ी में 20.500 ग्राम गांजा मिला. जिसकी कीमत अनुमानतः चार से पांच लाख रूपये लगाई जा रही है. गांजा तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










