एनडीए शासन काल में हुआ मेंहदार का विकास

Updated at : 21 Feb 2020 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
एनडीए शासन काल में हुआ मेंहदार का विकास

सिसवन : गुरुवार की शाम मेंहदार महोत्सव उद्घाटन सांसद कविता सिंह, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व डीएम अमित कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर सांसद कविता सिंह ने कहा कि मेंहदार महोत्सव के आयोजन से लोगों में भाईचारा व प्रेम विकसित होता है. उन्होंने कहा कि एनडीए शासन काल में […]

विज्ञापन

सिसवन : गुरुवार की शाम मेंहदार महोत्सव उद्घाटन सांसद कविता सिंह, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व डीएम अमित कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर सांसद कविता सिंह ने कहा कि मेंहदार महोत्सव के आयोजन से लोगों में भाईचारा व प्रेम विकसित होता है. उन्होंने कहा कि एनडीए शासन काल में मेंहदार में काफी विकास हुआ है, आगे भी यहां विकास कार्य कराएं जायेंगे.

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि महोत्सव यह संदेश देता है कि लोग अपने व्यक्तित्व में प्रेम भाईचारा जैसे बेहतर गुणों को विकसित करें. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने विष पीकर लोगों को अमृत दिया था. यह संदेश युग युगांतर तक लोगों को प्रेरणा देते रहेगा. डीडीसी सुनील कुमार ने कहा कि महोत्सव मेंहदार, जिले में जल-जीवन-हरियाली व शराबबंदी का संदेश देने में सफल है.
महोत्सव की शुरुआत के दौरान इंडियन लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास अपनी हास्य प्रस्तुति से लोगों को लोट पोट कर दिया. लोक गायक विकास भोजपुरिया ने ए शारदा भवानी, माई महारानी दुखवा सुनावे कंहा जाएम, देवी गीत गाकर दर्शको की खूब वाहवाही लूटी.
नालंदा कला निकेतन के कलाकारों ने लोक पर्व छठ के पर्यावरण संरक्षण संदेश को प्रदर्शित करते हुए गीत गाया. इन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोक गीत कान्हवा पर हलवा ले कर चलेल किसनवा पर दर्शकों ने खूब ताली बजायी. मंच संचालन इशा स्वर्णकार ने किया.
कथक नृत्य देख झूम उठे दर्शक : महोत्सव में कलाकार आदित्य व बनारस घराने के कलाकार रुद्र शंकर मिश्र ने जब कथक नृत्य की प्रस्तुति की तब दर्शक झूम उठे.
शिव तांडव का दृश्य देख दर्शक अभिभूत हो गये. मौके पर डीएम अमित कुमार पांडेय, एसपी अभिनव कुमार, सांसद कविता सिंह, जिप अध्यक्ष संगीता देवी, एमएलसी शिव प्रसन्न यादव, जदयू नेता अजय सिंह, एसडीओ संजीव कुमार, डीडीसी सुनील कुमार व सीओ इन्द्रवंश राय.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन