मंडल कारा में अब दिव्यांग कैदियों के लिए बनाया जायेगा अलग वार्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : मंडल कारा में विभिन्न आरोपों में बंद दिव्यांग कैदियों का अब अपना वार्ड होगा. इन्हें अन्य कैदियों से अलग रखा जायेगा. दिव्यांग कैदियों की लिए यह वार्ड सुविधाओं से लैस होगा. उनके लिए अलग से रैंप की व्यवस्था की जायेगी. इतना ही नहीं कैदियों से मिलने आने वाले लोगों के लिए अलग से […]
विज्ञापन
सीवान : मंडल कारा में विभिन्न आरोपों में बंद दिव्यांग कैदियों का अब अपना वार्ड होगा. इन्हें अन्य कैदियों से अलग रखा जायेगा. दिव्यांग कैदियों की लिए यह वार्ड सुविधाओं से लैस होगा. उनके लिए अलग से रैंप की व्यवस्था की जायेगी. इतना ही नहीं कैदियों से मिलने आने वाले लोगों के लिए अलग से रैंप की व्यवस्था की जायेगी.
मुख्यालय के निर्देश पर सीवान के मंडल कारा अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यालय से मंडल कारा में बंद दिव्यांग कैदियों के लिए अलग वार्ड बनाने के लिए पत्र मिला है. पत्र मिलने के बाद भवन निर्माण विभाग को भी पत्र लिखा गया है. सीवान मंडल कारा में दिव्यांग कैदी हो या अन्य कैदी सभी को सामान्य वार्ड में ही रखा जाता है. जिससे दिव्यांग कैदियों को आने जाने बैठने सोने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
लेकिन अब सीवान मंडल कारा में वार्ड दिव्यांग कैदी वार्ड अलग रहेगा. वहीं मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कारा व सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग बिहार सरकार ने जेल के अधीक्षक को पत्र भेजकर कारा में दिव्यांग कैदियों के लिए अलग से वार्ड बनाने का निर्देश दिया है.
जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वह अपने जेल परिसर में ही दिव्यांग कैदियों के लिए एक अलग से बंदी कक्ष निर्माण कराएं. जो विभिन्न सुविधाओं से लैस हो. जैसे निर्माण के दौरान एक दिव्यांग प्रसाधन, दिव्यांगो आने जाने के लिए रैंप का निर्माण तथा दिव्यांगों के लिए अन्य सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए.
दिव्यांग कैदियों से मिलने आने वाले लोगों के लिए अलग व्यवस्था : मंडल कारा में बंद सभी मुलाकाती अपने परिजनों, रिश्तेदारों से एक ही खिड़की से मुलाकात करते है. मंडल कारा में लगभग 750 कैदी है. जिसमें लगभग 33 महिला भी शामिल हैं. दिव्यांग कैदियों से भी मिलने के लिए भी लोग आते है, जिससे दिव्यांग कैदियों को काफी परेशानी होती है. मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग कैदियों को मुलाकाती के लिए अलग से भी व्यवस्था हो सकती है.
क्या कहते हैं जेल अधीक्षक
मुख्यालय के निर्देश पर सीवान मंडल कारा परिसर में दिव्यांग मुलाकातियों के लिए अलग से व्यवस्था की जानी है. दिव्यांग कैदी वार्ड की निर्माण के लिये भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है. जल्द ही वार्ड का निर्माण कराया जायेगा.
राकेश कुमार, मंडल कारा अधीक्षक, सीवान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




