गोबर उठाने को लेकर महिला ने कर दी महिला की हत्या

Updated:
विज्ञापन

गुठनी : थाना क्षेत्र के मैरिटार गांव में एक महिला ने मामूली विवाद में अपने पड़ोसी महिला के सिर पर वार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार शाम की है. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार पूरे दल���ल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गये. शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर […]

विज्ञापन

गुठनी : थाना क्षेत्र के मैरिटार गांव में एक महिला ने मामूली विवाद में अपने पड़ोसी महिला के सिर पर वार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार शाम की है. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गये. शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेजा. मृतका राम नारायण राजभर की पत्नी फूलमती देवी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सड़क से गोबर उठाने को लेकर मृतका की बेटी सानमति की पिटाई पड़ोस की पुष्पा देवी और उनकी बेटी नेहा ने कर दिया था. सानमति का इलाज अस्पताल में चल रहा था.
सोमवार शाम सानमति जब अस्पताल से आयी तो उसकी मां फूलमती देवी ने सत्यदेव राजभर की पत्नी पुष्पा देवी से इलाज का पैसा मांगी. इस पर पुष्पा देवी और उसकी बेटी नेहा ने बाल पकड़ कर फुलमति देवी को मारना शुरू कर दिया और डंडा से सिर पर प्रहार कर दिया. इससे फूलमती की मौके पर ही मौत हो गयी.
ग्रामीणों ने आरोपितों को कमरे में बंद किया : गुठनी के मैरिटार में हुई रामनारायण राजभर की पत्नी फूलमती देवी के हत्यारोपी को ग्रामीणों ने उसी के घर में बंद कर दिया. पुलिस के पहुंचने पर उनके हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि आरोपित सत्यदेव राजभर की पत्नी पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन