कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

तरवारा : जिले के जीवी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा काजी टोला गांव स्थित कब्रिस्तान जो कि एक एकड़ भूमि में है, अतिक्रमण का शिकार है जिससे तरवारा और काजी टोला गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज है. बतादें कि तरवारा काजी टोले गांव स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर तरवारा बाजार और काजी […]
तरवारा : जिले के जीवी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा काजी टोला गांव स्थित कब्रिस्तान जो कि एक एकड़ भूमि में है, अतिक्रमण का शिकार है जिससे तरवारा और काजी टोला गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज है. बतादें कि तरवारा काजी टोले गांव स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर तरवारा बाजार और काजी टोला के मौलाना मोहम्मद अली, मौलाना फैयाज आलम, मौलाना अब्दुल हमीद, ग्यासुदीन साह, मरगूब सईद, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, भोला मियां, मोहर्म्म मियां, बाबू हसन अंसारी, नौसाद आलम, अलाउदीन अंसारी, नूरहसन अंसारी, मौलाना हामिद रजा, भोला साई, मो. इफ्तखार ने कहा कि पिछले कई सालों से लगातार पंचायत के प्रतिनिधि से लेकर जिला पदाधिकारी तक कई बार गुहार लगायी पर आज तक केवल आश्वासन के शिवा कुछ नहीं मिला. अगल बगल के खेतिहर मजदूर द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है. लोगों ने जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन पर सूचना और लिखित आवेदन देने के बाद भी कोई सुध नहीं लेने का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










