पंचायती के दौरान भतीजे ने चाचा को मारा चाकू, घायल

Updated:
विज्ञापन

सीवान : सराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप गांव के टेघड़ा टोले में जमीन विवाद में हो रहे पंचायती के दौरान भतीजे ने चाचा को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायलावस्था में चाचा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक देख पटना रेफर कर दिया गया. घायल चाचा दो दिन […]

विज्ञापन

सीवान : सराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप गांव के टेघड़ा टोले में जमीन विवाद में हो रहे पंचायती के दौरान भतीजे ने चाचा को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायलावस्था में चाचा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक देख पटना रेफर कर दिया गया. घायल चाचा दो दिन पहले ही विदेश से घर आये थे. इस घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेघड़ा टोला निवासी वकील अहमद का पुत्र आबिद अहमद का जमीन विवाद उनके भतीजे फरहान से चल रहा था. मंगलवार को जमीन विवाद को ले पंचायत बुलायी गयी थी. पंचायत में आबिद अहमद व उनके भाई रईस मियां का पुत्र फरहान मियां भी मौजूद था.
अभी पंचायती चल ही रही थी कि आबिद का भतीजा फरहान मौके पर पहुंचा और चाकू से वार कर आबिद को घायल कर दिया. फरहान ने जान से मारने की नीयत से आबिद के सिर, हाथ सहित तीन जगहों पर चाकू से हमला किया था. इधर गंभीर रूप से घायल आबिद को घरवालों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पटना के लिए रेफर कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही सराय ओपी थाना के थानाध्यक्ष गोपाल पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. इसके बाद हमलावर भतीजे फरहान को गिरफ्तार कर लिया. बताते चलें कि घायल आबिद दो दिन पहले ही विदेश से घर आया था. घटना के बाद आबिद के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था.परिजन आबिद के सकुशल होने की कामना कर रहे थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन