कुख्यात गोलू व उसके चाचा को जेल
Updated at : 20 Sep 2019 1:45 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : जीबी नगर थाने के माधोपुर गांव में मंगलवार की रात छापेमारी करने गयी पुलिस पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने कुख्यात गोलू सिंह एवं उसके चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने गोलू सिंह के घर की तलाशी ली. इस दौरान दो अपाची बाइक, एक पिस्टल, दो गोलियां, दो मैगजीन, […]
विज्ञापन
सीवान : जीबी नगर थाने के माधोपुर गांव में मंगलवार की रात छापेमारी करने गयी पुलिस पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने कुख्यात गोलू सिंह एवं उसके चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने गोलू सिंह के घर की तलाशी ली.
इस दौरान दो अपाची बाइक, एक पिस्टल, दो गोलियां, दो मैगजीन, एक किलो बारूद व बम बनाने का सामान बरामद किया गया. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मंगलवार की रात में माधोपुर गांव में कुख्यात अपराधी गोलू सिंह व अन्य अपराधियों के आने की सूचना पर जीबी नगर थाने की पुलिस के साथ छापेमारी करने गये थे.
इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देख फायरिंग करनी शुरू कर दी. हालांकि पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में अपराधी गोलू व उसके चाचा को पकड़ लिया गया. पुलिस ने दोनों को गिरफतार कर जेल भेज दिया. एसपी ने बताया कि गोलू सिंह पर सिर्फ जीबी नगर थाने में पहले से आठ मामले दर्ज हैं.
इंस्पेक्टर सह जीबी नगर थानाध्यक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी : जीबी नगर थाने के माधोपुर के रहनेवाला अपराधी गोलू सिंह तथा अन्य अपराधियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था. इस मामले में इंस्पेक्टर सह जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के बयान पर पांच अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोप है कि मंगलवार को रात सूचना मिली थी कि अपराधी गोलू सिंह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घर पर है.
इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को देते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया. जीबी नगर थानाध्यक्ष महाराजगंज थाने के पुलिसकर्मियों के साथ अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंचे. पुलिस को देखते ही दो अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले, जबकि मौके पर दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया.
पकड़े गये अपराधी गोलू सिंह व नन्हें सिंह हैं, जबकि भागने वाले अपराधी महाराजगंज थाने के सिंहौता बाजार के ऋषभ जायसवाल, सानू सिंह हैं. पुलिस ने दोनों के घर की तलाशी ली तो अवैध रूप से रखी गयी गोली, विस्फोटक पाउडर, सुतली मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




