दीवार गिरने से वृद्ध की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तरवारा : जीबी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ गांव में बुधवार की रात्रि लगातार हो रही बारिश से एक घर का दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी, जिससे उसकी चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हरिहरपुर लालगढ़ गांव निवासी रामेश्वर सिंह बुधवार की रात खाना […]
विज्ञापन
तरवारा : जीबी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ गांव में बुधवार की रात्रि लगातार हो रही बारिश से एक घर का दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी, जिससे उसकी चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हरिहरपुर लालगढ़ गांव निवासी रामेश्वर सिंह बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर में सोने चले गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
इधर लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के चलते घर की पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गया, जिससे उसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की. इधर रामेश्वर सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन