चौपाल में किसानों को दी गयी जैविक खेती की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

बड़हरिया : प्रखंड की औंराई पंचायत के पनिसरा धाम पर बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन एटीएम सतीश सिंह की देखरेख में किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन उपमुखिया केदार प्रसाद ने किया. किसानों का आह्वान करते हुए एटीएम श्री सिंह ने बताया कि यदि किसान जैविक खेती करते हैं, तो उससे भूमि की उर्वरता व […]

विज्ञापन

बड़हरिया : प्रखंड की औंराई पंचायत के पनिसरा धाम पर बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन एटीएम सतीश सिंह की देखरेख में किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन उपमुखिया केदार प्रसाद ने किया. किसानों का आह्वान करते हुए एटीएम श्री सिंह ने बताया कि यदि किसान जैविक खेती करते हैं, तो उससे भूमि की उर्वरता व उनकी मिट्टी में सुधार होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
साथ ही, वातावरण भी शुद्ध रहेगा. उन्होंने कहा कि किसान खेतों में कीटनाशक दवाएं, रासायनिक खाद आदि का प्रयोग कर रहे हैं. इससे वातावरण प्रदूषित होता है व खेत ऊसर होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि रासायनिक खादों का प्रयोग करने से खेत बंजर हो जायेंगे.
यदि किसान खेतों में ढ़ैचा का बीज, सनई, मूंग, वर्मी कम्पोस्ट का प्रयोग करें तो मिट्टी में सुधार आने के साथ ही वातावरण भी सही रहेगा. उन्होंने बताया कि ढैंचा का बीज आठ रुपये प्रति किलोग्राम दिया जा रहा है. उन्होंने इसकी विधि बताते हुए कहा कि किसान खेत में ढैंचा लगाकर 30-35 दिनों में खेत में ही पलट देंगे. उन्होंने बताया कि यदि ढैंचा की खेती मई में की जाये तो खेतों में जून-जुलाई में स्वतः यूरिया की प्राप्ति हो जायेगी. उन्होंने बताया कि वर्मी कंपोस्ट के लिए सरकार एक गड्ढे पर दस हजार रुपये अनुदान दे रही है.
एक गड्डा एक फुट लंबा, तीन फुट चौड़ा व ढाई फुट गहरा बनाकर ऊपर से करकट से छाया बनाकर फिर उसमें गोबर व केचुआ डाला जाता है. 45 दिनों बाद वर्मी कंपोस्ट तैयार हो जाता है. इसे केचुए का खाद भी कहते हैं. किसान सलाहकार नंदलाल प्रसाद ने बताया कि किसान रजिस्ट्रेशन या कोई ऑनलाइन फॉर्म सही से आवेदन करें. इस चौपाल में कृषि समंवयक रामअयोध्या पंडित, रविप्रकाश पाठक, अमरेंद्र कुमार, किसान सलाहकार कुमार रामू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन