ePaper

चार से पांच किमी तक अग्निदेव ने मचाया तांडव, अगलगी ने चार गांवों में मचायी

Updated at : 29 Apr 2019 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
चार से पांच किमी तक अग्निदेव ने मचाया तांडव, अगलगी ने चार गांवों में मचायी

घुनाथपुर : रघुनाथपुर प्रखंड के लौकीपुर के ताल लहाड़ में लगी अगलगी ने करीब पांच किमी दूरी तक जमकर तांडव मचाया. आग की लपटों से घिरे चार गांवों के ग्रामीण दहशत में दिखे. फुलवरिया गांव के तीन घरों को आग ने अपना निशाना बना लिया. चारों गांव के ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चला आग पर […]

विज्ञापन

घुनाथपुर : रघुनाथपुर प्रखंड के लौकीपुर के ताल लहाड़ में लगी अगलगी ने करीब पांच किमी दूरी तक जमकर तांडव मचाया. आग की लपटों से घिरे चार गांवों के ग्रामीण दहशत में दिखे. फुलवरिया गांव के तीन घरों को आग ने अपना निशाना बना लिया. चारों गांव के ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चला आग पर किसी तरह से काबू पाया. अग्निशमन के वाहन से भी आग बुझायी गयी.

आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इधर रघुनाथपुर-आंदर मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन ठप हो गया. वहीं आग बुझाने व धुआं की चपेट में आ जाने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इस घटना में सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल व बोझा जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर लौकिपुर के ताल लहाड़ में लगी आग ने खूब तांडव मचाया. तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जो काबू नहीं पाया जा सका.
आग की तेज लपटों के पास जाने की ग्रामीण हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. लौकीपुर ताल लहाड़ से जब आग विकराल रूप के साथ पूरब दिशा की ओर बढ़ना प्रारंभ किया तो रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर आवागमन एक से डेढ़ घंटे तक ठप हो गया. कोई सड़क पार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. दोनों तरफ सड़क पर सैकड़ों वाहनों का जमावड़ा लग गया.
यह आग करीब चार किमी तक आमवारी, दुदहा, फुलरिया व लगुसा गांव तक पहुंच गयी. जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीण भय व दहशत के मारे अपने घर से समान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने लगे. इसी दौरान फुलवारी गांव में विक्रम राजभर व शिवजी मांझी की झोपड़ियां जलकर राख हो गयी. जिसमें अनाज व मवेशी के लिए रखा हुआ भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया.
वहीं आग पर काबू अग्निशमन व ग्रामीणों के सहयोग से पाया गया. जबकि अमवारी गांव में रघुनाथपुर व आंदर मुख्य सड़क के पूर्व में खेल में गेहूं की लगा फसल व खलियान में रखा हुआ गेंहू की हजारों बोझा जल कर रख हो गई. इस संबंध में सीओ देवनारायण झा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
आग बुझाने व सड़क पर फैले धुएं से छाया अंधेरा
लौकिपुर ताल की लहाड से आमवारी गांव की तरफ पहुंची आग ने रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर आवागमन ठप कर दिया. चारों तरफ धुआं से अंधेरा छा गया था. तीन से पांच कदम की दूरी पूरी तरफ धुधंला हो चुका था. कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था.
यह सिलसिला करीब एक घंटे तक रहा. इस दौरान कई यात्रियों की मोटर साइकिल आपस में टकरा गयी. कई बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल शिक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि करीब आठ से दस लोग गंभीर रूप से वाहन आपस में टकराने से घायल हुआ है. हम लोग रघुनाथपुर अपने रिस्तेदार को बुलाकर निजी अस्पताल में इलाज करा रहे है.
शिक्षक मैरवा थाने के शिवपुर मठिया निवासी अशोक कुमार पांडेय व इसी गांव प्रदीप ठाकुर है. जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. यह जख्मी अपने समधियाना पंजवार निवासी जयप्रकाश दुबे के यहां आये थे. जो लौट कर घर जा रहे थे. उधर फुलरिया गांव में आग बुझाने के क्रम में विक्की सिंह का पैर जख्मी हो गया है. इनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.
शॉर्ट सर्किट से गेहूं में लगी आग
नौतन थाना क्षेत्र के मठिया गांव में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग जाने से एक बीघा गेहूं जल कर राख हो गया. बता दें कि उक्त गांव में रविवार को दोपहर तीन बजे एक ट्रांसफॉर्मर में हुई शॉट सर्किट के कारण चिनगारी खेत में गिरने से अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते पांच लोगों के तीन बीघे की गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी.
पीड़ितों में गौरी शंकर पांडे के पंद्रह कट्ठे, मनोरंजन पांडे के ग्यारह कट्ठे, शिवदत्त पांडे के पांच कट्ठे, हरिदत्त पांडे के सात कट्ठे की गेहूं, शिवशंकर पांडे का एक बीघा गेहूं का बोझा सहित कुल दो बीघा, अठारह कट्ठे की गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों द्वारा तीन पंप सेट चलाकर आग पर काबू पाया गया.
जबकि अग्नि शमन की गाड़ी आग बुझाने के डेढ़ घंटे के बाद पहुंची. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं समाचार लिखे जाने तक अंचल के कोई भी पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन