लेखापाल की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Updated at : 09 Aug 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
लेखापाल की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

सीवान : चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने सदर अस्पताल में पदस्थापित लेखापाल शत्रुघ्न ठाकुर के जमानत आवेदन पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गयी. कोर्ट द्वारा आदेश सुरक्षित कर लिया गया है. महादेवा ओपी पुलिस फरार चल रहे लेखापाल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. बता दें […]

विज्ञापन

सीवान : चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने सदर अस्पताल में पदस्थापित लेखापाल शत्रुघ्न ठाकुर के जमानत आवेदन पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गयी. कोर्ट द्वारा आदेश सुरक्षित कर लिया गया है. महादेवा ओपी पुलिस फरार चल रहे लेखापाल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. बता दें कि लेखापाल शत्रुघ्न ठाकुर की पत्नी खुश्बू कुमारी ने महादेवा ओपी थाना में थाना कांड संख्या 418/18 दर्ज करायी है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि मेरे पति ने सरकारी नौकरी में रहते हुए एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली है . उसके साथ नयी बस्ती महादेवा के मदन बैठा के मकान में रह रहा है.

20 जनवरी 2014 को मेरी शादी बेगूसराय जिले के साहपुर थाने के रघुनाथपुर गांव निवासी स्व. रामानुग्रह ठाकुर के पुत्र शत्रुघ्न ठाकुर के साथ हुई है. शादी के बाद मेरे पति व सास सुधा ठाकुर ने दहेज को लेकर प्रताड़ित कर मुझे घर से निकाल दिया. मुझ पर झूठा इल्जाम लगा कर विवाह विच्छेद का मुकदमा परिवार न्यायालय में दाखिल कर दिया है जो अभी न्यायालय में लंबित है. इस दौरान मेरे पति ने 31 अक्तूबर, 2016 को समस्तीपुर जिले के भमरुपुर गांव के राजीव चौधरी के पुत्री चंदा कुमारी के साथ शादी कर ली है. जो अभी नाबालिग है. चंदा कुमारी को 10 दिसंबर, 2017 को महादेवा नर्सिंग होम डाॅ सरिता के यहां पुत्र भी जन्म हुआ है. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि मैं दिल्ली में अपने चाचा के यहां रह कर अध्ययन कर रही हूं. दिल्ली से आकर मैं मुकदमा की पैरवी करती हूं. पैरवी के दौरान मेरे पति अपने सहयोगियों के साथ आकर जान मारने की धमकी देते हैं और मुझ पर ताना मारते हैं. मैं झारखंड के धनबाद जिले की सिंदरी के देवेंद्र शेखर कुमार की पुत्री हूं.

कोर्ट में अभियोजन की तरफ से एपीपी सुदामा ठाकुर , सूचक के अधिवक्ता सुजीत रंजन , बचाव पक्ष से ठाकुर ज्वाला प्रसाद ने बहस की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन