अपराधियों ने मुखिया पति को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

सीवान : जिले के एमएच नगर थाने व उसरी बुजुर्ग पंचायत की मुखिया पायल देवी के पति छोटे लाल साह को शुक्रवार की करीब नौ बजे अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. मुखिया पति को अपराधियों ने उनके सीने में गोली मारी है. घायल अवस्था में परिजनों ने […]

विज्ञापन

सीवान : जिले के एमएच नगर थाने व उसरी बुजुर्ग पंचायत की मुखिया पायल देवी के पति छोटे लाल साह को शुक्रवार की करीब नौ बजे अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. मुखिया पति को अपराधियों ने उनके सीने में गोली मारी है. घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां, हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के समय मुखिया पति छोटे लाल साह अपने दरवाजे पर थे. तभी अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे वह घायल हो गये. जानकार के मुताबिक पिछले सप्ताह उसरी बुजुर्ग में हुई फायरिंग व पत्थरबाजी में मुखिया पति नामजद थे. उस फायरिंग में दो लोग घायल हुए थे. घटना के पश्चात पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन