सदी का सबसे बड़ा खग्रास चंद्रग्रहण 27 जुलाई को
सीवान : सदी का सबसे बड़ा खग्रास चंद्रग्रहण 27 जुलाई को लगेगा. इस दौरान चंद्रमा चार घंटे तक ग्रहण की काली छाया में रहेंगे. यह इस साल का सबसे बड़ा और पहला चंद्रग्रहण होगा. वहीं, 11 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी लगेगा. ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित राजेश्वरी मिश्र ने बताया कि इस बार 28 जुलाई से […]
सीवान : सदी का सबसे बड़ा खग्रास चंद्रग्रहण 27 जुलाई को लगेगा. इस दौरान चंद्रमा चार घंटे तक ग्रहण की काली छाया में रहेंगे. यह इस साल का सबसे बड़ा और पहला चंद्रग्रहण होगा. वहीं, 11 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी लगेगा. ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित राजेश्वरी मिश्र ने बताया कि इस बार 28 जुलाई से सावन का शुभारंभ होगा और 26 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होगा. इस दौरान भगवान भोलेनाथ को रुद्राभिषेक शोक, पाप, कष्ट, रोग से मुक्ति दिलायेगा. सावन में श्वेत मदार शिव को सबसे प्रिय होता हैं. भांग और धतूरे से देवाधिदेव महादेव पूजे जायेंगे. सावन को प्रकृति का आह्वान माना गया है. इस महीने में सनातन धर्म के लोग कांवर यात्रा, जलाभिषेक आदि करते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए