अभियान में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाये
सीवान : शनिवार को सदर प्रखंड के सियाड़ी, पिठारी,सरावे सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर जिला पर्षद अध्यक्ष संगीता देवी लोगों की समस्याओं से अवगत हुईं.
इस दौरान लोगों ने अपने-अपने गांवों की समस्याओं से अवगत कराया. इसी दौरान शराबबंदी के बाद बाल-विवाह व दहेज कुप्रथा पर लगाम लगाने के लिए संकल्प लिया गया. अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी के बाद बाल-विवाह व दहेज प्रथा को खत्म करने का यह महाअभियान चलाया है, जिसे सफल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हमलोग न दहेज लेंगे और न देंगे. कहा कि दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाये.
समाज में फैलीं कुरीतियों को खत्म करने के लिए मुखिया नीतीश कुमार ने मुहिम छेड़ी है. इस संकल्प को जन जन तक पहुंचा कर सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर भोला सिंह,जगदीश सिंह,विजय यादव,राजेश यादव सहित अन्य लोग शामिल थे.