अब रिश्वतखोरों पर होगी फौरन कार्रवाई! सीतामढ़ी में DM ने बनाया निगरानी धावा दल, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Author Raushan kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

डुमरा में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जिला स्तरीय निगरानी धावा दल का गठन किया गया है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर और अधिकारियों की जानकारी यहाँ देखें।

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले में भ्रष्टाचार के मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर जिला स्तरीय निगरानी धावा दल (उड़नदस्ता) का गठन किया गया है. यह टीम विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सीधे जिलाधिकारी को सौंपेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

शिकायत मिलते ही होगी त्वरित जांच

प्रशासन के अनुसार, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों या भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों की जांच अब इसी धावा दल को सौंपी जाएगी. जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को देगी, जिसके आधार पर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 06226-250405 जारी किया है. यह नंबर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है.

इसके अलावा जिला सामान्य प्रशाखा के प्रभारी अधिकारी अमूल्य रत्न को शिकायत पोर्टल का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उनका मोबाइल नंबर 7856818183 जारी किया गया है.

धावा दल में कौन-कौन शामिल

जिला स्तरीय निगरानी धावा दल में निम्न अधिकारियों को शामिल किया गया है—

  • संयोजक: अपर समाहर्ता संजीव कुमार
  • सदस्य: वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर
  • सदस्य: भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रवि प्रकाश

आम लोगों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कार्यालय या कर्मचारी से जुड़े भ्रष्टाचार की जानकारी मिले, तो उसकी सूचना हेल्पलाइन या निर्धारित माध्यमों से दें. प्रशासन का कहना है कि लोगों के सहयोग से पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन