ePaper

सुरसंड में पूर्व की रंजिश में युवक को मारी गोली

Updated at : 20 Apr 2024 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
सुरसंड में पूर्व की रंजिश में युवक को मारी गोली

पुरानी रंजिश में शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के धनाड़ी गांव में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

सुरसंड. पुरानी रंजिश में शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के धनाड़ी गांव में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी रौनक सिंह धनाड़ी गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी अमरेश सिंह का पुत्र बताया गया है. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गोली मारने वाला व्यक्ति भी धनाड़ी गांव का ही रहनेवाला बताया जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय धनाड़ी गांव जाकर मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि जख्मी के परिजन या ग्रामीणों द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गयी है. अन्य सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना होने की बात बताया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. हालांकि घटना का कारण जख्मी के परिजन से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. सीतामढ़ी नगर थाना की पुलिस जख्मी का बयान ले रही है. थानाध्यक्ष सीतामढ़ी के लिए रवाना हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन