परिहार में करेंट लगने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जिले के परिहार थाना क्षेत्र के अधखन्नी गांव में शनिवार की सुबह करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

सीतामढ़ी.

जिले के परिहार थाना क्षेत्र के अधखन्नी गांव में शनिवार की सुबह करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी शिवजी सिंह के 29 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि राजेश अपने ननिहाल अधखन्नी गया था. वहां वह करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया. परिजन व स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

डुमरा केे मुरादपुर में चोरी करते युवक को रंगे हाथ दबोचा : सीतामढ़ी.

डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर चोरी करते युवक को गृहस्वामी ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दबोच लिया. पकड़े गये युवक को बाद में मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के हवाले कर दिया. पकड़े गये युवक की पहचान मुरादपुर गाछी टोला वार्ड नंबर 10 निवासी झापस दास के पुत्र लड्डु दास के रूप में हुई. घटना के बाबत गृहस्वामी केदार दास के पुत्र गनौर दास ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि देर रात खाना खाकर घर की छत पर सो गए थे. तभी रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच खटखटाहट की आवाज सुनकर नींद खुली तो देखा कि एक व्यक्ति घर में रखी पेटी का ताला तोड़ रहा है. गृहस्वामी ने बताया कि चोर ने घर से 11 हजार रुपये उड़ा लिये. पिटाई से जख्मी युवक का इलाज डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन