परसौनी में नदी में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गिसारा मवि के पीछे नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

परसौनी. थाना क्षेत्र के गिसारा मवि के पीछे नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गिसारा गांव निवासी महावीर महतो के 21 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. जानकारी के अनुसार, रंजीत सोमवार की शाम बाइक से कहीं घूमने के लिए घर से निकला था. रात्रि को जब घर नही लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे. सुबह किसी ग्रामीण की नजर उपलाते शव पर पड़ा, जिसपर परिजन व ग्रामीण की सूचना दी. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. रंजीत की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन की ओर से अबतक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन