करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की परसौनी मैलवार पंचायत अंतर्गत धुरवार गांव के वार्ड नंबर 18 में रविवार को करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

परसौनी. थाना क्षेत्र की परसौनी मैलवार पंचायत अंतर्गत धुरवार गांव के वार्ड नंबर 18 में रविवार को करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गयी. परिजन आनन फानन में इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान धुरवार गांव निवासी शुभनारायन ठाकुर के 37 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी किरण देवी ने बतायी की दोपहर के करीब रविंद्र घर के बाहर बकरी बांधने गया था, जहां पूर्व से ही पोल में लगे स्ट्रीट वायर में बिजली प्रवाहित था. इसी दौरान बिजली पोल में लगे स्ट्रीट वायर के चपेट में आ गए, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी किरण पति के वियोग में बेसुध हो जा रही थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर थाने में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन