गयघट-थुम्मा के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
थाना अंतर्गत एनएच-77 स्थित गयघट व थुम्मा गांव के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से करीब 30 वर्षीय एक युवक की मौत घटना-स्थल पर ही हो गयी.
रुन्नीसैदपुर. थाना अंतर्गत एनएच-77 स्थित गयघट व थुम्मा गांव के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से करीब 30 वर्षीय एक युवक की मौत घटना-स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान थुम्मा गांव निवासी नवल किशोर सिंह के पुत्र गोपी रमण के रूप में की गयी है. घटना रविवार की रात्रि की है. जानकारी के अनुसार, मृतक अपने बाइक से रुन्नीसैदपुर की ओर से अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दरम्यान गयघट-थुम्मा गांव के बीच अज्ञात बेकाबू वाहन ने जोरदार ठोकर मारते हुूए निकल गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. किसी राहगीर द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंचकर घटना की प्राथमिक जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए