मेहसौल में मुर्गा लदे पिकअप वैन से कुचलकर युवक की मौत
नगर के डुमरा रोड साहू चौक के पास शुक्रवार की सुबह मुर्गा लदे पिकअप वैन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी.
सीतामढ़ी. नगर के डुमरा रोड साहू चौक के पास शुक्रवार की सुबह मुर्गा लदे पिकअप वैन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी वार्ड नंबर 25 निवासी भुट्टा राम के पुत्र सत्यम कुमार के रुप में की गयी है. बताया जा रहा है कि बुरी तरह जख्मी सत्यम को इलाज हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रेफर होने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. इससे गुस्साये परिजन व स्थानीय लोगों ने राजोपट्टी के पास डुमरा रोड को बांस-बल्ला व ठेला लगाकर जाम कर दिया. इससे डुमरा रोड में आवागमन ठप हो गया. रोड जाम कर रहे लोग मृतक के परिजन को चार लाख रुपया मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर मेहसौल थानाध्यक्ष फेराज हुसैन दलबल के साथ पहुंचकर गुस्साये परिजन को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के पश्चात परिजन को सौंप दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए