ePaper

पुस्तक मेला में अपनी पंसद की किताब खरीदने पहुंच रहे युवा

Updated at : 12 Nov 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
पुस्तक मेला में अपनी पंसद की किताब खरीदने पहुंच रहे युवा

शहर के राजेंद्र भवन सभागार में लगे पुस्तक मेला में युवाओं का उत्साह देखते बन रहा है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. शहर के राजेंद्र भवन सभागार में लगे पुस्तक मेला में युवाओं का उत्साह देखते बन रहा है. मोबाइल, इंटरनेट की चकाचौंध में भी किताबों से लगाव लेखकों व प्रकाशकों के लिए शुभ संकेत माने जा रहे हैं. इस पुस्तक मेले में पहुंचने वाला कोई अपने पाठ्यक्रम पर आधारित, तो कोई जानकारी परक पुस्तकें ढूंढता दिखा. 10 दिवसीय 11वां पुस्तक मेला, सीतामढ़ी का उद्घाटन नौ नवंबर (शनिवार) की संध्या हुआ. इसमें राजकमल प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, लोकभारती, सरांश, रेमाधव, एस चांद, विकल्प, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें साजिल्द व पेपरबैक्स संस्करण की दो हजार से अधिक पुस्तकें लगायी गयी है. यह मेला 18 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक रहेगा. पुस्तक मेला में जिले की प्रसिद्ध लेखिका व मेला आयोजन की अध्यक्ष व संयोजिका आशा प्रभात की कहानी संग्रह ””””””””वह आवाज””””””””, ””””””””मैं और वह””””””””, ””””””””उर्मिला””””””””, ””””””””मैं जनक नंदिनी”””””””” की अच्छी बिक्री है. इसके अलावा खुशवंत सिंह की ””””””””पाकिस्तान मेल””””””””, प्रेमचंद की ””””””””परती : परिकथा””””””””, फणीश्वर नाथ रेणु की ””””””””मैंला आंचल””””””””, श्रीलाल शुक्ला की ””””””””राग दरबारी””””””””, काशीनाथ सिंह की ””””””””अस्सी का काशी””””””””, अवधेश प्रीत की ””””””””अशोक राजपथ””””””””, डॉ लक्ष्मण यादव की ””””””””प्रोफेसर की डायरी””””””””, उदय कांत लिखित ””””””””नीतीश कुमार अंतरंग दोस्तों कर नजर से””””””””, विकास कुमार झा की ””””””””वर्षावन की रूपकथा””””””””, ””””””””गयासुर संधान””””””””, मैत्रीय पुष्पा की ””””””””गुनाह बेगुनाह””””””””, ””””””””फाइटर की डायरी””””””””, विनीत कुमार की ””””””””मीडिया का लोकतंत्र”””””””” भी पाठकों की पसंद बन रहे हैं. राजकमल प्रकाशन के रामजी मंडल व रोहित यादव ने बताया कि युवा पाठकों का रूझान पुस्तक मेले में दिख रहा है. युवा अपनी पसंद की किताबें खरीद रहे हैं. पाठकों को पुस्तकों की खरीद पर छूट भी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन