देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक धराया, पब्लिक ने की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव के सरेह में सोमवार की शाम बाइक सवार युवक देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा गया.

विज्ञापन

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव के सरेह में सोमवार की शाम बाइक सवार युवक देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा गया. उसकी पहचान परिहार थाना क्षेत्र के रामपुर महुआइन वार्ड नंबर एक निवासी इंद्रदेव राय के पुत्र जंग बहादुर राय के रुप में की गयी है. इस बीच देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़े गये उक्त युवक की पब्लिक ने जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरोज कुमार दल बल के साथ पहुंचकर जख्मी युवक को गिरफ्त में लेकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंंचाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के पास से देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है. उसका दूसरा साथी बाइक लेकर भागने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि जख्मी युवक अपने सहयोगी के साथ मधुरापुर गांव में किसी की हत्या के उद्देश्य से पहुंंचा था, हालांकि इस संदर्भ में खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन