रून्नीसैदपुर में लोडेड देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव के समीप थाना पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव के समीप थाना पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के गौरीगामा निवासी अजय सहनी के पुत्र बब्लू कुमार के रूप में की गयी है. इस बावत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि करीब नौ बजे मोरसंड गांव के 23 माइल के समीप पुलिस वाहन को देख एक युवक भागने का प्रयास करने लगा. संदेह के आधार पर पुलिस ने खदेड़ कर उक्त युवक को पकड़ा. तलाशी लेने पर युवक के पास से एक गोली लोड एक देसी पिस्टल बरामद हुआ. पुलिस के पूछताछ में उक्त युवक ने स्वीकार किया कि वह पहले भी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है. बताया गया है कि उक्त युवक बाइक चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन