फेसबुक पर कट्टा दिखाकर बना रहा था रौब, बेला पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Author Md. dulare|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

देशी कट्टा का स्टेटस डालने के बाद पुलिस की छापेमारी

सीतामढ़ी में सोशल मीडिया पर हथियार का स्टेटस डालना एक युवक को भारी पड़ गया। "बिहारी बाबू" नाम से फेसबुक चलाने वाले शानी को पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दुबई से लौटा युवक नशे का आदी था और इलाके में दबदबा बनाने की फिराक में था।

विज्ञापन

Sitamarhi Desi Katta Status: सोशल मीडिया पर देसी कट्टा का स्टेटस डालकर रौब दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया. सीतामढ़ी के बेला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाड़ा गांव निवासी शानी को एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी "बिहारी बाबू" नाम से फेसबुक आईडी संचालित करता था.

फेसबुक पोस्ट से पुलिस तक पहुंचा मामला

थानाध्यक्ष अचल अनुराग के नेतृत्व में पुलिस ने फेसबुक पर अवैध हथियार का स्टेटस सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की.

फेसबुक आईडी की सत्यता की पुष्टि होने के बाद शनिवार देर रात पुलिस टीम ने बाड़ा गांव स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की.

घर की घेराबंदी कर की गई गिरफ्तारी

पुलिस ने पहले पूरे घर की घेराबंदी की और फिर शानी को हिरासत में लिया.

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और छिपाकर रखा देसी कट्टा बरामद कराया. इसके बाद दबिश बढ़ने पर उसने एक जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंप दिया.

दुबई में करता है जरी का काम

पुलिस और स्थानीय जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार शानी दुबई में जरी कारीगर के रूप में काम करता है और करीब एक माह पहले अपने गांव लौटा था.

ग्रामीणों का कहना है कि गांव आने के बाद वह नशे का आदी हो गया था और इलाके में दबदबा बनाने के लिए फेसबुक पर हथियार का स्टेटस डालता था.

दो दिन बाद लौटने वाला था दुबई

स्थानीय लोगों के अनुसार, शानी दो दिन बाद फिर दुबई जाने की तैयारी में था. इसकी सूचना पुलिस को भी मिल गई थी, जिसके बाद समय रहते कार्रवाई की गई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन