अमघट्टा में चोरी के आरोपित युवक को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा गांव में रविवार की अहले सुबह घर में घुसकर सामानों की चोरी कर रहे युवक को गृहस्वामी के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों ने दबोच लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा गांव में रविवार की अहले सुबह घर में घुसकर सामानों की चोरी कर रहे युवक को गृहस्वामी के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों ने दबोच लिया. वहीं, दो युवक भागने में सफल हो गया. इस सबंध में स्थानीय वार्ड नंबर 36 निवासी स्व सोने लाल मेहतर के पुत्र जयकरण मेहतर ने थाना पुलिस को घर में चोरी को लेकर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी में वार्ड नंबर 35 निवासी संजय पासवान, मंगेत पासवान व सुनील यादव को आरोपी बनाया गया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. तीन बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा बेलमोहन गुमटी के समीप छापेमारी कर तीन बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के बेलमोहन निवासी अभिषेक कुमार पांडेय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार अजीत कुमार यादव के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन