हत्या मामले का आरोपित युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गाढ़ा थाने की पुलिस ने एक हत्याकांड की आरोपित जिला के मेजरगंज के हरपुर निवासी कन्हाई झा के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाने की पुलिस ने एक हत्याकांड की आरोपित जिला के मेजरगंज के हरपुर निवासी कन्हाई झा के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष रॉकी कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या-453/23 में उनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर गुजरात के सूरत से की गयी है.बताया गया कि आरोपित पर प्रेमनगर गांव निवासी फूल शंकर ठाकुर की हत्या का आरोप है. शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार
बथनाहा. थाने की पुलिस ने भवानीपुर गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा करते युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान भवानीपुर गांव निवासी मो अनवारुल के पुत्र मो उजाले के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने इसकी पुष्टि किया है.14 लीटर सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बथनाहा. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर तुरकौलिया गांव में छापेमारी कर 14 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान तुरकौलिया गांव निवासी स्व किशुन महतो के पुत्र प्रमोद महतो के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










