रफ्तार का कहर : बालू लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो-2 दुर्घटनाग्रस्त ट्रक. | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर ही मौत। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को किया गिरफ्तार। जानें पूरी घटना की जानकारी।

विज्ञापन

फोटो-2 दुर्घटनाग्रस्त ट्रक.

-- बैरगनिया-सीतामढ़ी मुख्य सड़क पर विशनपुर कामदेव गांव के पास हादसा

-- पूर्वी चंपारण जिले की रहनेवाली थी मृतका मनीषा देवी, ट्रक जब्त, चालक व खलासी गिरफ्तार

प्रतिनिधि

सुप्पी(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के बैरगनिया-सीतामढ़ी मुख्य सड़क पर विशनपुर कामदेवद गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि पति बाल-बाल बच गया. मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के छोटी मिश्रौलिया गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी मनीषा देवी के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का मच गयी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. इससे पूर्व गुस्साये ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ किया. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार बाइक से पत्नी मनीषा कुमारी का जोंडिस का इलाज कराने सीतामढ़ी जा रहा था. इसी क्रम में सीतामढ़ी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक के पीछे बैठी मनीषा की कुचलने से मौत हो गयी. सड़क के दूसरे छोड़ पर गिरने से पति मुकेश कुमार बाल-बाल बच गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन