एएलटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Author Baidnath thakur|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

बिहार के पुपरी में एएलटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 32 लीटर नेपाली शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन

Nepali liquor seized: सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी लिकर टास्क फोर्स (ALTF) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एएलटीएफ की टीम ने थाना क्षेत्र के कुशैल गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद करते हुए एक महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

32 लीटर नेपाली सौफी शराब बरामद

पुपरी थाना क्षेत्र के कुशैल गांव में की गई इस छापेमारी के दौरान एएलटीएफ की टीम ने कुल 32 लीटर नेपाली सौफी शराब जब्त की है. पुलिस को चकमा देकर शराब की इस खेप को खपाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तस्कर के मंसूबों पर पानी फेर दिया.

आरोपी महिला भेजी गई जेल

शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला की पहचान कुशैल गांव निवासी रामजस राय की पत्नी फूलो देवी के रूप में की गई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी महिला तस्कर फूलो देवी को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है.

थाने में प्राथमिकी दर्ज

इस पूरी कार्रवाई को लेकर एएलटीएफ के जमादार लालबाबू सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर स्थानीय पुपरी थाने में मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन