शराबी पति पर केस कर पत्नी ने भिजवाया जेल
थाना क्षेत्र की रीगा प्रथम पंचायत अंतर्गत इमली बाजार वार्ड नंबर 11 निवासी अनिल झा की पत्नी मीना देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने पति को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.
रीगा. थाना क्षेत्र की रीगा प्रथम पंचायत अंतर्गत इमली बाजार वार्ड नंबर 11 निवासी अनिल झा की पत्नी मीना देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने पति को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में लिखा है कि मीना देवी का पति अनिल झा शराब पीकर हमेशा चौक-चौराहे पर हो हल्ला हंगामा करते हैं. साथ ही घर में आकर भी हंगामा करते रहते हैं. हमेशा गाली देना व मारपीट करना उनकी आदत बन चुकी है. इनकी आदत में कोई सुधार नहीं हो रहा है. विगत दिनों शराब पीकर हंगामा कर रहे थे तो पत्नी मीना देवी ने 112 पर डायल कर पुलिस को बुलवाई. पुलिस मौके पर पहुंचकर अनिल झा को हिरासत में ले लिया और जांच कराने के बाद शराब के नशे की पुष्टि हुई. उसके बाद अनिल झा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए