बेलसंड में बरातियों की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार जख्मी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेलसंड-चंदौली पथ में डुमरिया घाट के समीप गुरुवार की देर शाम बारात की स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी.

विज्ञापन

बेलसंड. थाना क्षेत्र के बेलसंड-चंदौली पथ में डुमरिया घाट के समीप गुरुवार की देर शाम बारात की स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी. इस हादसे में एक सवार की मौत हो गयी. वहीं, चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. फिलहाल मृतक व जख्मी लोगों की पहचान नहीं हो पायी है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह से बारात चंदौली जा रही थी. बेलसंड- चंदौली पथ में डुमरिया घाट के समीप सड़क, जो बाढ़ में टूट गयी थी, उसी में जा गिरी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पांच सवारियों को बाहर निकाल कर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन