जाति की दीवार तोड़कर प्यार को चुना, रात में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका ने मंदिर में रचायी शादी

Updated:
विज्ञापन

मंदिर में प्रेमी प्रेमिका की शादी कराई गई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी में जाति की दीवार तोड़ते हुए एक प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली. कृष्ण जन्माष्टमी की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पकड़ लिया गया था, जिसके बाद दोनों ने समाज की सहमति से मंदिर में विवाह रचाया.

विज्ञापन

Sitamarhi News: पुपरी गांव के वार्ड संख्या 05 में जातीय बंधन को दरकिनार कर प्रेमी-प्रेमिका के विवाह का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, बदरी मंडल का पुत्र नवीन कुमार मंडल गांव के राजेश पासवान की पुत्री ज्योति कुमारी से प्रेम करता था. कृष्ण जन्माष्टमी की रात नवीन फलाहार का सामान लेकर ज्योति से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया. बाद में दोनों ने अपनी सहमति से शादी करने का निर्णय लिया और रविवार देर शाम समाज की मौजूदगी में नागेश्वरनाथ मंदिर में उनका विवाह कराया गया.

विज्ञापन

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

बताया गया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नवीन कुमार मंडल रात में फलाहार का सामान लेकर ज्योति कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था. नवीन के कमरे में दाखिल होने की जानकारी परिवार के लोगों को हो गयी. इसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया.

घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गयी. परिवार की ओर से 112 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने दोनों को अपने संरक्षण में लिया

पुलिस ने नवीन और ज्योति को अपने संरक्षण में लिया और मामले की जानकारी ली. दोनों की ओर से बताया गया कि वे एक-दूसरे से विवाह करना चाहते हैं. उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया.

दोनों के बालिग होने के कारण पीआर बॉन्ड पर रिहा

पुलिस के अनुसार, नवीन और ज्योति दोनों वयस्क हैं. दोनों की इच्छा और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने उन्हें पीआर बॉन्ड पर मुक्त कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए विवाह कराने की सहमति बनी.

नागेश्वरनाथ मंदिर में विधिवत हुआ विवाह

रविवार देर शाम समाज के लोगों की मौजूदगी में नवीन कुमार मंडल और ज्योति कुमारी का विधिवत विवाह नागेश्वरनाथ मंदिर में कराया गया. मंदिर में विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दोनों को नवदंपती के रूप में स्वीकार किया गया.

विवाह के दौरान दोनों परिवारों के लोग और समाज के अन्य लोग मौजूद रहे. प्रेमी-प्रेमिका के विवाह के बाद मामले का शांतिपूर्ण समाधान हो गया.

शादी के बाद नवदंपती को किया गया विदा

विवाह संपन्न होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने नवीन और ज्योति को नवदंपती के रूप में विदा किया. पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों के साथ रहने की राह साफ हो गयी. स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा.

यह भी पढ़ें: डीएम के सामने पहुंचीं 66 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन