श्रीखंडी भिट्ठा में घुसा रातो नदी का पानी, मुश्किल में ग्रामीण, एनएच 227 पर चढ़ा दो फुट पानी
श्रीखंडी भिट्ठा गांव से होकर बहने वाली रातो नदी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है.
सुरसंड. तीन दिनों से नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के चलते श्रीखंडी भिट्ठा गांव से होकर बहने वाली रातो नदी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है. बाढ़ सूचक यंत्र के इंचार्ज रंजीत कुमार झा के अनुसार, बाढ़ का पानी खतरे के निशान को पार कर गयी है. भिट्ठामोड़ से रातो पुल के बीच एनएच 227 पर दो फुट पानी चढ़ गया है. श्रीखंडी भिट्ठा वार्ड संख्या पांच में जानेवाली एकमात्र पीसीसी सड़क पर तीन फुट पानी का तेज बहाव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. उक्त वार्ड के लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. प्रतिवर्ष बाढ़ का कहर झेल चुके उक्त वार्ड के लोग ऊंचे स्थान की तलाश कर रहे हैं. — दिवारी मतौना पंचायत के सिमियाही गांव में घुसा बाढ़ का पानी
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए