दो बदमाशों को पकड़ कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
महिंदवारा थाना क्षेत्र के ओलीपुर-खनुआघाट पथ पर चाकू के बल पर एक युवक से उसका मोबाइल व पैसे छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया.
रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के ओलीपुर-खनुआघाट पथ पर चाकू के बल पर एक युवक से उसका मोबाइल व पैसे छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. घटना बुधवार के रात्रि की है. गिरफ्तार दोनों बदमाशों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के गौरीगामा मठ टोला निवासी मो सदामत अंसारी व उसी थाना क्षेत्र के सलेमापुर गांव निवासी कामता कुमार के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों बदमाश चाकू का भय दिखाकर एक युवक से उसका मोबाइल फोन व पैसे छीनकर भाग रहे थे. पीड़ित युवक के द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उसका पीछा करना शुरू किया. कुछ दूर जाने पर वाइक सवार बदमाशों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी तथा दोनों युवक सड़क किनारे गिर पड़े. इसी बीच पीछा कर रहे ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने इस घटना की पुष्टि की है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए