देसी कट्टा लहराते दो युवकों का वीडियो हुआ वायरल
आये दिन पिस्टल लहराते वीडियो व फोटो वायरल करना आम बात हो चली है.
सीतामढ़ी. आये दिन पिस्टल लहराते वीडियो व फोटो वायरल करना आम बात हो चली है. पिस्टल लहराना एक तरह से युवकों का शौक बनता जा रहा है. कुछ युवा पिस्टल के साथ तस्वीरें/वीडियो सोशल मीडिया पर खुद और अन्य से वायरल करा गौरवान्वित महसूस करते हैं. इस दौरान वे भूल जाते है कि अवैध पिस्टल रखना व इसका प्रदर्शन करना गुनाह है. वैसे अब तक कई युवकों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है. एक ताजा वीडियो/तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे बथनाहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव का बताया गया है. उक्त वीडियो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दो युवक हथियार लहराते हुए भोजपुरी गीत पर ठुमका लगाते दिख रहे हैं. एक युवक उक्त वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रखा है, जो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहे युवक के बारे में कहा जा रहा है कि ये शराब तस्कर है और वीडियो में दिख रही बाइक चोरी की बतायी जा रही है. वीडियो को शिवशंकर कुमार सिंह नामक युवक के नाम से बने फेसबुक आइडी पर डाला गया है. एक वीडियो में एक युवक कट्टा लेकर वीडियो बना रहा है तो दूसरे वीडियो में दो युवक एक देसी कट्टा के साथ भोजपुरी गीत पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए